खरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाजमध्यप्रदेशस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। तपती गर्मी में सिक्ख समाज ने किया छबील का वितरण…

कपिल वर्मा बड़वाह। सिक्खों के पांचवे गुरु, शहीदों के सरताज, महान शांति के पुंज, गुरुबानी के बोहिथा, श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी एक महान कवि, लेखक, देशभक्त, समाज सुधारक, लोकनायक, परोपकारी और ब्रह्मज्ञानी थे। आप का जीवन सहजता, पराक्रम और ज्ञान का मनोहारी चित्रण था।

सिख धर्म में गुरु जी के इस कार्यकाल को गुरुमत का मध्यान्ह माना जाता है। आप ने शहादत का जाम पीते समय अपने शीश पर डाली गई गर्म रेत की तपस को सहजता से सहन किया, उबलती हुई देग (उबलते हुए पानी का बड़ा बर्तन) में उन्हें बैठाया गया और तो और तपते हुए तवे पर आपने बैठकर, उस अकाल पुरख के भाणे को मीठा मानकर, स्वयं शहादत प्राप्त कर ली परंतु अपने धर्म के उसूलों पर आंच तक नहीं आने दी थी।

उक्त उद्गार श्री गुरु सिंघ सभा, बड़वाह प्रबंधन समिति के सचिव सरदार परविंदर सिंह भाटिया नर्मदा रोड़ स्थित फतेह मार्केट में आयोजित छबील की सेवा कहे समिति के सचिव सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर बड़वाह सिक्ख समाज द्वारा इसके पूर्व भी छबील का आयोजन किया गया था।

समिति अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया एवं मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर पिछले कई वर्षों से बड़वाह की सिक्ख संगत द्वारा छबील वितरण का आयोजन किया जाता हैं।

सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि आयोजन सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया परिवार की और से किया गया। श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने श्री भाटिया द्वारा आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम की भुरी भुरी प्रशंशा की। कार्यक्रम के दौरान बड़वाह थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सिक्ख समाज एवं भाटिया परिवार ने श्री राठौर का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हरविंदर सिंह, जितेंदर सिंह, रविंदर सिंह, जसबीर सिंह, हरभजन सिंह, प्रदुमन सिंह,सुरजीत सिंह,इकबाल सिंह, सन्नी भाटिया मित्र मंडल के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!