खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

बड़वानी जिले में झमाझम बारिश, सेंधवा में सर्वाधिक 8 इंच वर्षा दर्ज

बड़वानी। जनोदय पंच। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान विभिन्न तहसीलों में अलग-अलग मात्रा में वर्षा दर्ज की गई। जारी दैनिक वर्षा आंकड़ों के अनुसार, सेंधवा में सबसे अधिक 206.1 मिमी यानी 8 इंच वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की गई, जो जिले में सर्वाधिक रही।

जारी आंकड़ों के अनुसार बड़वानी में 34.2 मिमी, पाटी में 42.0 मिमी, अंजड़ में 23.2 मिमी, ठीकरी में 30.0 मिमी, राजपुर में 32.0 मिमी, चाचरियापाटी में 13.0 मिमी, वरला में 66.3 मिमी, पानसेमल में 14.0 मिमी तथा निवाली में 14.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 474.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इनमें सेंधवा में सर्वाधिक तथा चाचरियापाटी में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!