सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा के जे.एस जिम के खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सेंधवा के चार खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व, जिम परिवार ने दी शुभकामनाएं।

सेंधवा। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 5 जुलाई, रविवार को आयोजित होने वाली मध्यप्रदेश राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सेंधवा के जे.एस जिम के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में जिम के खिलाड़ी आलिया मंसूरी, वसीम खान, शावेज अली और युग गायकवाड़ भाग लेकर सेंधवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की टीम इंदौर के लिए शनिवार शाम को रवाना होेगे।
प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले जेएस जिम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जेएस जिम के संचालक एडवोकेट जहांगीर शेख, एडवोकेट अजय मित्तल तथा जिम के ट्रेनर मिस्टर एमपी मोहन जाधव (मामा) ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

इस दौरान जेएस जिम के सभी सदस्यों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन कर सेंधवा का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!