बड़वाह। सायबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के लिए बड़वाह पुलिस की मैराथन दौड़…

कपिल वर्मा बड़वाह। प्रदेश मे पुलिस विभाग द्वारा साइबर फ्रॉड से नागरिकों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए 15 दिवसीय चलाए जा रहे सैफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत मंगलवार को बड़वाह पुलिस द्वारा करीब तीन किलो मीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन जयंती माता रोड स्थित फारेस्ट ऑफिस के समीप से किया गया।
दौड़ को एसडीओपी अर्चना रावत ने हरि झंडी दिखा कर प्रारंभ किया। जिसमें CISF के बल सदस्य, स्कूली बच्चे सहित आम नागरिकों ने एसडीओपी अर्चना रावत,थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के साथ मैराथन मे दौड़ लगाकर भाग लिया।
दौड़ के पूर्व एसडीओपी रावत ने सभी उपस्थितजनों को वर्तमान में हो रहे नए तरीके से किए जा रहे फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, फैक, हैक सोशल मीडिया प्रोफाइल, फर्जी इनवेस्टमेंट, APK फाइल के माध्यम से हो रहे व्हाट्सएप हैक, निजी जानकारी आनलाईन साझा करने से बचने आदि एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देकर जागरूक करते हुए
OTP साझा न करने व स्पैम लिंक पर क्लिक न करने की समझाईश दी। व सैफ क्लिक 2.0 अभियान के मुख्य उद्देश्य से अवगत करवाया।एवं इनसे बचाव के बारे मे भी बताया गया। व अधिक से अधिक जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।व किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो जाने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने को कहा गया।
बड़वाह पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्र मे 15 दिवसीय चलाए गए सैफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस ने शहर के मुख्य मार्ग, सार्वजनिक स्थानों, बाजार हाट, स्कूल, कॉलेज, संस्थान इकाई बस स्टैंड आदि स्थानों पर इस संबंध में जागरूकता संबंधी पोस्टर वितरित कर साइबर अपराधों से बचाव के तकनीकी और व्यावहारिक उपायों के बारे में जानकारी से अवगत कराया।
इस दौरान मैराथन दौड़ मे सीएसएफ बल सदस्य स्कूली बच्चे पुलिस स्टाफ सहित नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।



