सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में साइबर चौपाल के जरिए विद्यार्थियों को जागरूक कर पुलिस ने दिए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के महत्वपूर्ण मंत्र

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एसडीओपी अजय वाघमारे ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए, हेल्पलाइन 1930 की दी जानकारी

जनोदय पंच। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेंधवा पुलिस ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में साइबर चौपाल आयोजित की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को ऑनलाइन ठगी से बचाव, डिजिटल अरेस्ट और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित हुई साइबर चौपाल

वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सेंधवा पुलिस द्वारा विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में वृहद साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन जोशी, प्राचार्य श्री जितेंद्र महाजन, विद्यालय का शिक्षक स्टाफ तथा लगभग 250 से 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

एसडीओपी ने दिए साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण मंत्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। साथ ही ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी। उन्होंने अज्ञात लिंक, संदिग्ध मैसेज और मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचने तथा वर्तमान में सामने आ रहे “डिजिटल अरेस्ट” जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कहा, “सतर्कता, सजगता एवं सावधानी के तीन मंत्र और 1930 है ना।”

साइबर अपराध होने पर तुरंत करें शिकायत

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

टीम ने निभाई सक्रिय भूमिका

एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक कृष्णा मंडलोई, साइबर एक्सपर्ट एएसआई संजय पाटीदार, आरक्षक 686 विशाल पाटील तथा आरक्षक 69 रेवाराम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!