सेंधवा
सेंधवा। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के कार्यकारिणी सदस्यों ने की कार सेवा, मांगलिक भवन परिसर की साफ-सफाई

सेंधवा। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज, सेंधवा के कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज के मांगलिक भवन परिसर में सामूहिक कार सेवा करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर में उगी खरपतवार, गाजर घास एवं झाड़ियों को हटाकर पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई, जिससे भवन परिसर अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित दिखाई देने लगा।
समाज अध्यक्ष जयंत शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वह समाज की संपत्ति को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने में अपना योगदान दें। समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर किए जाएंगे।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष जयंत शर्मा, उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, सह सचिव भगवतीप्रसाद शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम शर्मा, अनिल शर्मा, सर्वेश्वर व्यास, लखिया शर्मा, गोपाल शर्मा, अमर शर्मा एवं पवन शर्मा उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने श्रमदान कर सेवा भावना का परिचय दिया तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



