सेंधवा; ट्रक से बैटरियां चोरी करने वाले तीन आरोपी चार घंटे में गिरफ्तार, नागलवाड़ी पुलिस ने ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद किया
बालसमुद चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की दो बैटरियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

जनोदय पंच। सेंधवा क्षेत्र में ट्रक से बैटरियां चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बालसमुद चौकी, थाना नागलवाड़ी पुलिस ने घटना के मात्र चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की दो बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।
जिला बड़वानी में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और चोरी गई संपत्ति की शीघ्र बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री रामकुमार पाटील के नेतृत्व में बालसमुद चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक से बैटरियां चोरी करने वाले तीन आरोपियों को घटना के मात्र चार घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट दर्ज होते ही शुरू हुई जांच
फरियादी द्वारा ट्रक से बैटरियां चोरी होने की सूचना देने पर थाना नागलवाड़ी में अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत धारा 305(बी) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश पिता रामसिंह अवास्या, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम देवनली, कमल पिता जयराम अवास्या, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम देवनली तथा राहुल पिता सुभाषसिंह पिपलौदे, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम निहाली, थाना पलसूद, हाल निवासी ग्राम बालसमुद, थाना नागलवाड़ी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब ₹20 हजार कीमत की दो बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-46-जी-0183, जिसकी कीमत लगभग ₹1 लाख है, जब्त की। कुल जप्त मशरूका ₹1.20 लाख का है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री रामकुमार पाटील, चौकी प्रभारी बालसमुद सउनि. श्री संजय शर्मा, प्रधान आरक्षक श्री गुलाबसिंह मंडलोई, प्रधान आरक्षक श्री अमरसिंह मंडलोई, चालक प्रधान आरक्षक श्री प्रेमसिंह बघेल, आरक्षक श्री गगनसिंह मंडलोई, आरक्षक श्री मनोज बघेल एवं आरक्षक श्री रोहित पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



