बड़वाह। श्रावण माह में यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया फोरलेन बायपास का निरीक्षण….

कपिल वर्मा बड़वाह। ग्राम बलवाड़ा से सनावद तक 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहे पवित्र श्रावण माह मे ओंकारेश्वर से लाखों कावड़िए व श्रद्धालुओ का आवागमन इंदौर इच्छापुर मार्ग से होता है जिस पर भारी वाहनों का भारी आवागमन होता है।
जिसको लेकर खरगोन एसपी रविंद्र वर्मा सहित पुलिस अधिकारीयो ने बलवाड़ा से लेकर सनावद तक फोरलेन बायपास के साथ कावड़ यात्रा मार्ग का जमीनी निरीक्षण किया।
एसपी के साथ एडिशनल एसपी शकुलता रोहल बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के साथ ही बड़वाह थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव एवं बलवाड़ा थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
विदित रहे कि विगत दिवस श्रावण माह में इंदौर इच्छापुर हाइवे से भारी वाहनों पर प्रतिबंध को लेकर खंडवा एवं इंदौर कलेक्टर ने विरोधाभासी आदेश जारी किया हैं।खंडवा कलेक्टर ने जहा अपने आदेश में श्रावण माह में भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है वहीं इंदौर कलेक्टर ने प्रतिदिन केवल सुबह 6 बजे रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर रोक का आदेश जारी किया है। जिससे पुलिस प्रशासन के सामने भी व्यवस्थाओं को लेकर चिंता की लकीरें उभर आई है।
इन सब संभावनाओं को देखते हुए एसपी ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसपी वर्मा ने शाम 6 बजे कहा कि श्रावण माह में हम फोरलेन का कितना उपयोग कर सकते हैं। कहा कहा बेरीकेट एवं पुलिस के पॉइंट बनाए जाना है इसे देखा गया। साथ ही दोनों जिले के कलेक्टर द्वारा अलग अलग आदेश को देखते हुए उच्च अधिकारियों से भी मार्गदर्शन मांगा गया है जिससे आवागमन एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की जा सके।



