खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

बड़वानी में मानसून का जोर, वरला में 161 मिमी बारिश; बलवाड़ी में घरों में घुसा पानी, पुलिया उखड़ी

तेज बारिश से जिलेभर में बढ़ा जलस्तर, 31 जुलाई को सर्वाधिक वर्षा वरला में दर्ज; मानसून सत्र में अब तक 3269.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड

रमन बोरखड़े। बड़वानी-सेंधवा। बड़वानी जिले में शुक्रवार को मानसून ने जोर दिखाया। जिलेभर में तेज बारिश के चलते एक दिन में 741.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वरला में सर्वाधिक 161 मिमी बारिश हुई, जबकि बलवाड़ी में 10 से 12 घरों में पानी घुसने और पुलिया उखड़ने की जानकारी सामने आई।


एक दिन में जिलेभर में 741.6 मिमी बारिश दर्ज

सेंधवा। बड़वानी जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 31 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। भू-अभिलेख एवं राहत शाखा द्वारा जारी दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 741.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इस दौरान जिले की औसत वर्षा 74.2 मिमी रही।

जिले में सबसे अधिक बारिश वरला तहसील में 161 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके बाद चाचरियापाटी में 113 मिमी, ठीकरी में 105.2 मिमी, सेंधवा में 87 मिमी, निवाली में 77.4 मिमी और राजपुर में 74 मिमी वर्षा हुई।


अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बारिश, बलवाड़ी में घरों में घुसा पानी

बारिश के आंकड़ों के अनुसार अंजड़ में 55 मिमी, बड़वानी में 26.4 मिमी, पानसेमल में 30.6 मिमी और पाटी में 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तेज बारिश के कारण बलवाड़ी क्षेत्र में 10 से 12 घरों में पानी घुसने की जानकारी सामने आई है। वहीं बारिश के चलते एक पुलिया उखड़ने की भी जानकारी दी गई है।


मानसून सत्र में अब तक 3269.6 मिमी वर्षा दर्ज

वर्ष 2026-27 के मानसून सत्र में 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 3269.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 2910.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई थी।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सेंधवा क्षेत्र में अब तक 451.2 मिमी, राजपुर में 390 मिमी, वरला में 479.3 मिमी, ठीकरी में 354 मिमी, अंजड़ में 254.4 मिमी, बड़वानी में 220.3 मिमी और पाटी में 233 मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है।


जिले की औसत वर्षा 327 मिमी पहुंची

जिले की औसत कुल वर्षा अब तक 327 मिलीमीटर दर्ज हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 291.1 मिमी थी। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर

लगातार नजर रखी जा रही है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!