बड़वाह। दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने किया खुलासा…पहली बार 51 दोपहिया वाहन जप्त….

कपिल वर्मा बड़वाह। सनावद पुलिस ने ऐसे दोपहिया चोरो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की जो गाड़ी का लॉक देखकर भीड़भाड़ वाले इलाके से 5 मिनट में दोपहिया गायब कर देते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 50 लाख रुपए के 51 दोपहिया वाहन जप्त किए है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि विगत कुछ दिनों से जिला खरगोन के सनावद, कोतवाली, बड़वाह भीकनगाँव, भगवानपुरा, चैनपुर आदि क्षेत्रों में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थी। अपराध समीक्षा के दौरान मोटर साइकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगा कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उन्हीं निर्देशों के पालन में नगर एवं आसपास के क्षेत्र में दोपहिया चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़वाह एसडीओपी अर्चन रावत ने थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के द्वारा थाने से विशेष पुलिस टीम का गठन कर मोटर साइकिल चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्र में हो रही घटनाओं के बाद सीसीटीवी से लगाया सुराग———– पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की घटना के घटनास्थल व आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेजो का संकलन कर उन्हें बारीकी से खंगाला गया। साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में हो रही दोपहिया चोरी के भी सीसीटीवी फुटेजो को बारीकी से देखा गया। जिसमें टीम के द्वारा फुटेजो में दिख रहे संदिग्धों की पहचान करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर उक्त घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी पता करने के लिए लगाया गया।परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त फुटेजों में दिख रहे संदिग्ध मनोहर निवासी एलआईजी कालोनी पंधाना जिला खंडवा बादल निवासी रहीमपरा खरगोन व बंटी निवासी पिपराना निम्बोला जिला बुरहानपुर है। जो की शातिर चोर है। पुलिस रिकार्ड खंगालने पर इनपर पर्व से भी चोरी, NDPS एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण होने की जानकारी पुलिस को मिली। प्राप्त जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तीनों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया।
चोरी करने वाले वाहनों की पहचाने- ———– एसपी वर्मा ने बताया कि आरोपी पहले ऐसे वाहनों की तलाश करते थे। जिनके लॉक पुराने अथवा खराब होते थे। या उनमें मोटर साइकिल की चाबी लगी होती हो ऐसे वाहनों को चिन्हित कर वे भीड़भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों से महज 05 मिनट के भीतर चोरी कर फरार हो जाते थे। मोटर साइकल चोरी करने के बाद आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर भोले-भाले ग्रामीणों को बेच देते थे। उन्हें 02 से 04 दिनों के अंदर वाहन के दस्तावेज उपलब्ध कराने का झूठा आश्वासन देकर गुमराह करते थे।
एसपी वर्मा ने बताया कि एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल ओर एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यादव का कुशल नेतृत्व इतने बड़े खुलासे में काम आया। यादव ने टीम को अलग अलग काम देकर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर इतनी बड़ी मात्रा में चोरी के दोपहिया वाहन जप्त किया। पुलिस ने बंटी पिता छोटेलाल साहू ग्राम पिपराणा बादल पिता सुमेर वर्मा 22 साल निवासी खरगोन मनोहर पिता हाऊसीलाल मोरे एलआईजी कॉलोनी पंधाना को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड दर्ज है।
पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित——– जिले में पहली बार ऐसे इतने बड़े खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक वर्मा ने एडिशनल एसपी रूहल एसडीओपी रावत थाना प्रभारी यादव सहित समस्त टीम को सम्मानित किया ।



