सेंधवामुख्य खबरे
पलसूद में जंगली जानवर का आतंक, कच्चे मकान में सुराख कर 10 बकरियों पर किया हमला
रेवजा के टपकला फलिया में घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया निरीक्षण और मुआवजे की मांग

पलसूद। ग्राम रेवजा के टपकला फलिया में अज्ञात जंगली जानवर ने कच्चे मकान में सुराख कर रामसिंह पिता उहरा चौहान की 10 बकरियों पर हमला कर उन्हें उठा ले गया।
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पटवारी एवं वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली।
रामेश्वर रावत ने पीड़ित परिवार को शासन से अधिकतम मुआवजा दिलाने की मांग की। घटना के बाद टपकला फलिया सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।



