सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में बैंकिंग करियर की राह दिखाई, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और वित्तीय अनुशासन की दी जानकारी

वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मार्गदर्शन कार्यक्रम में बैंकिंग क्षेत्र के अवसरों पर हुआ विस्तार से विमर्श

सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने संबंधी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी दीपक मरमट ने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं साक्षात्कार की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने से जीविका उपार्जन के साथ-साथ बेहतर वित्तीय अनुशासन भी सीखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मुख्य रूप से क्लर्क एवं प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तथा अन्य बैंकों में भर्ती हेतु आईबीपीएस द्वारा प्रतियोगी परीक्षाएं एवं साक्षात्कार आयोजित किए जाते हैं।

दीपक मरमट ने बताया कि इन परीक्षाओं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिकी, अंग्रेजी, गणित तथा तार्किक क्षमता से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला कोई भी विद्यार्थी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि छह माह से एक वर्ष तक नियमित एवं गहन अध्ययन कर विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रो. वीरेंद्र मुवेल ने विभिन्न बैंकों में फाइनेंस, बीमा तथा फील्ड ऑफिसर से संबंधित रोजगार के अवसरों की जानकारी भी विद्यार्थियों के साथ साझा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!