खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
सांदीपनी स्कूल में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
पुलिस विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और महिला-बाल सुरक्षा की दी गई जानकारी।

बड़वानी। स्थानीय सांदीपनी स्कूल में पुलिस विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने स्कूल के लगभग 120 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक एवं महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार की रही उपस्थिति
समारोह में अतिथियों के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी महेश सुनैया, डीएसपी (AJK) निलेश्वरी डावर, महिला थाना प्रभारी सुनीता मुजाल्दा, यातायात प्रभारी रजनी भार्गव, साइबर सेल प्रभारी रितेश खत्री, सूबेदार अलका वास्कले, ‘आस’ संस्था के जिला समन्वयक संजय आर्य तथा ‘जन साहस’ संस्था के जिला समन्वयक रविंद्र खांडेकर विशेष रूप से मंचासीन रहे।


कार्यक्रम का सफल संचालन वंदना डाबी एवं रचना पाटीदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य कन्हैया मंडलोई, वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार गोयल, रासेयो (NSS) कार्यक्रम अधिकारी हिम्मत सिंह, विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ, पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।




