सेंधवामुख्य खबरे
ग्राम कमोदवाड़ा एवं झापड़ीपाडला में नागलवाड़ी पुलिस ने जनसंवाद कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं और सुझाव सुने, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति को लेकर किया जागरूक।

नागलवाड़ी/बड़वानी। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटील एवं थाना नागलवाड़ी पुलिस द्वारा ग्राम कमोदवाड़ा एवं झापड़ीपाडला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्रामीणों को किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक आश्वासन दिया। साथ ही आमजन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।
ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा गांव में पहुंचकर संवाद स्थापित करने की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।



