सेंधवामुख्य खबरे

चौकी बालसमुद पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम: ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बड़वानी; पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आमजन से संवाद स्थापित कर पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज चौकी प्रभारी बालसमुद ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम पानवा पटेलपुरा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा आवश्यकता पड़ने पर सीधे चौकी से संपर्क करें।

जनसंवाद के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, संदिग्ध लिंक एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने एवं निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई।

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। वाहन चलाते समय नशा न करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाइश दी गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!