खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी श्रावण मास में 24 घंटे चला रामचरित मानस का अखंड पाठ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

बड़वानी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर श्रीराम नगर बृजविहार कॉलोनी स्थित श्री राम यादव के निवास पर में सम्पूर्ण रामचरित मानस के सातों कांड का 24 घंटे का अखंड पाठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
अखंड पाठ का शुभारंभ 7 अगस्त शुक्रवार सुबह 9 बजे हुआ, जो 8 अगस्त शनिवार सुबह 9 बजे तक लगातार चला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रामचरित मानस का पाठ कर भगवान श्रीराम की आराधना की और धर्मलाभ लिया।
आयोजकों ने बताया कि अखंड पाठ का आयोजन ईश्वर की कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से किया गया। पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सहभागिता की। कार्यक्रम में निमित्त यजमान के रूप में कैलाश चंद्र यादव (हाई कोर्ट एडवोकेट), श्रीराम यादव (एडवोकेट एवं स्कूल डायरेक्टर), विजयलक्ष्मी यादव (प्राचार्या), प्रभु यादव (स्वास्थ्य सेवा एवं सर्व समाज सेवक), जगदीश यादव (एडवोकेट) सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। अखंड पाठ के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!