सेंधवामुख्य खबरे

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव का जन्मदिन मनाया, सेंधवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी बड़वानी जिला अध्यक्ष अजय यादव के जन्मदिन के अवसर पर सेंधवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम 7 बजे उनके निवास जुलवानिया पहुंचकर आत्मीयता के साथ जन्मदिन की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने यादव का पुष्पमाला पहनाकर एवं पार्टी का गमछा डालकर स्वागत किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर सेंधवा से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजय यादव के साथ आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा कि यादव के नेतृत्व में जिले में भारतीय जनता पार्टी संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के कार्यों एवं जनसेवा के अभियानों में सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
जन्मदिन के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छोटू चौधरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष अजय यादव का सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान रखता है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास किया है। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, विजय स्वामी, लोकेश कोठारी, रोहित गर्ग, विवेक तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, देवेश सोनी एवं दीपक पाटिल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!