आर.टी.ओ. बैरियर बालसमुद पर चेकिंग अमले से मारपीट करने वाला आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बड़वानी पुलिस ने ए.बी. रोड स्थित बालसमुद आरटीओ बैरियर पर परिवहन विभाग के स्टाफ के साथ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले मुख्य आरोपी (ट्रक चालक) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 12.08.2026 की रात्रि में आर.टी.ओ. चैक प्वाइंट बड़वानी नं.-01 (बालसमुद) पर परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक NL-01-AJ-0645 के चालक सुरजपाल एवं उसके क्लीनर ने चेकिंग अमले के साथ मारपीट की, जिसमें एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नागलवाड़ी में अपराध क्रमांक 226/2026, धारा 296(b), 351(3), 221, 121(1), 132, 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी:
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई।
चौकी बालसमुद व थाना नागलवाड़ी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
* गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
* सुरजपाल पिता नत्थुलाल गंगवाल (उम्र 20 वर्ष), निवासी – ग्राम करमपुर, थाना वीरगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी (क्लीनर) की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटील, उप निरीक्षक कमलकिशोर चौहान, सहायक उप निरीक्षक संजय शर्मा (चौकी प्रभारी बालसमुद), चालक प्रधान आरक्षक 369 प्रेमसिंह बघेल, आरक्षक 530 गगनसिंह मण्डलोई, आरक्षक 486 मनोज बघेल एवं आरक्षक 606 मोहन पाटीदार का उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान रहा।



