सेंधवा
नागपंचमी पर महेतगांव में नागलवाड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर

सेंधवा। ग्राम महेतगांव में नागपंचमी के शुभ अवसर पर नागलवाड़ी स्थित भिलट बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया। इस दौरान भक्तों को चाय, पानी, पोहा, नुक्ती और केले का प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। इस अवसर पर मुकेश सोलंकी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, सुनील नरगावे, विधायक प्रतिनिधि एवं गांव के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुनील सैनी, राजेश मेहता, गोपाल कनाडे, कुचा मेहता, संतोष सोलंकी, सुनील सोलंकी, दीपक कोली, दिनेश मेहता, राकेश मेहता, संदीप कोली, भूरिया कोली, अन्नू सैनी, छोटिया, भीलट सोनने, जंगू बरडे, अनवर माली, गोपी प्रजापति, किरण सोनवने, लक्ष्मण चौधरी, ईश्वर मेहता, गमरिया सोलंकी, दादू सोलंकी, गोपाल सोलंकी, कैलाश सोलंकी, भय्यू राठौड़, सुनील जमरे, कुमार सोलंकी, भोजू प्रजापति, सागर सोनी, मुनिया सोलंकी आदि मौजूद रहे।



