सेंधवामुख्य खबरे

लायंस इंटरनेशनल के थर्ड वाइस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट रॉबर्ट रेटबी ने किया लायंस कॉन्वेंट स्कूल का निरीक्षण

सेंधवा- विद्यालय द्वारा आपको जो संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उनका भरपूर एवं सार्थक उपयोग कर जीवन में कुछ कर दिखाइए और दुनिया में सेंधवा तथा भारत का नाम रोशन कीजिए। ये बातें लायंस इंटरनेशनल के थर्ड वाइस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सी. रॉबर्ट रेटबी ने लायंस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों से कही। राबर्ट रेडबी भारत में शिक्षा के क्षेत्र में लायंस क्लब की सर्वश्रेष्ठ स्थायी सेवा परियोजनाओं के अवलोकन के लिए सेंधवा पहुॅंचे।

लायंस इंटरनेशनल क्लब्स की स्थायी शिक्षा सेवा गतिविधियों के अंतर्गत लायंस इंटरनेशनल क्लब ड्रिस्ट्रिक्ट G-1 3233 लायंस क्लब सेंधवा द्वारा संचालित लायंस कॉन्वेंट स्कूल को भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में चयनित किया गया है। इस सिलसिले में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयीन व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों तथा शिक्षा के क्षेत्र में लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे स्थायी सेवा कार्यों का निरीक्षण किया तथा सब व्यवस्थाए इंटरनेशनल क्लब के निर्धारित मापदंडो के अनुसार पाए जाने पर संतोष जताया।

विद्यालय परिसर में राबर्ट रेडबी के आगमन पर भारतीय परंपरा, संस्कृति और आदिवासी लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिला। पारंपरिक आदिवासी एवं मणिपुरी नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से अतिथि का आत्मीय स्वागत किया गया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, लोकनृत्य की थिरकन और भारतीय संस्कृति की जीवंत छटा ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। नृत्य की मोहक प्रस्तुति देखकर रॉबर्ट रेटबी स्वयं भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और कलाकारों के साथ कदम मिलाकर नृत्य करते नजर आए। उनका यह आत्मीय अंदाज उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों के लिए यादगार बन गया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छी और सुखद यादें लेकर सेंधवा से विदा हो रहे हैं।
इस अवसर पर लायंस विद्यालय परिवार की ओर से भी रॉबर्ट रेटबी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वे बच्चों के बीच आए और भारतीय अंदाज में कैसे हो? कहकर आत्मीयता जताई। उनकी यात्रा ने न केवल लायंस कॉन्वेंट स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दी, बल्कि विद्यार्थियों में भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का उत्साह जगाया।
इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल क्लब्स डायरेक्टर्स एंडोर्स कुलभूषण मित्तल, लायंस इंटरनेशनल क्लब G-1 3332 के ड्रिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रथम वाइस ड्रिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट, ड्रिस्ट्रिक्ट केबिनेट सेकेट्री अनिल मोदी, लायंस क्लब सेंधवा के अध्यक्ष श्याम सुंदर तायल सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!