सेंधवा

बढ़ती महंगाई के विरोध में चाचरियापाटी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

चाचरियापाटी। देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाचरियापाटी (धनौरा) द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पुलिस चौकी प्रभारी चाचरियापाटी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय से रैली के रूप में नारे लगाते हुए पुलिस चौकी पहुंचे और बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से आम जनता एवं किसानों को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुलसिंग आर्य ने कहा कि आए दिन महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से खाद, शक्कर, डीजल एवं पेट्रोल के बढ़ते दामों ने किसानों और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं महंगाई के कारण गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि खाने-पीने एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों पर सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर परिवहन, खेती एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसके कारण महंगाई और अधिक बढ़ रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा खाद, शक्कर, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़े हुए दामों को कम कर आम जनता और किसानों को राहत दी जाए।

इस अवसर पर मंगलम अध्यक्ष श्री दिलीप पटेल, साधु वलोके, विधायक प्रतिनिधि अरुण गुप्ता, किशन अलावे, जिला महासचिव कैलाश मालवीय, अमित डुडवे, इंदरसिंह पटेल, घमंडी आर्य, तेरसिंग आर्य, अजय आर्य, जनपद सदस्य मंत्री आर्य सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!