सेंधवा
दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहाँ

सेंधवा। हिंदी फिल्मों के महान गायक दर्द की आवाज के मसीहा स्वर्गीय मुकेश चंद्र माथुर के 50 वें जन्मदिन पर स्थानीय स्वरांजलि स्टूडियो पर तरन्नुम ए रफी मंच के कलाक़ारों ने महान गायक को उनके गीतों को गा कर याद कर के श्रद्धांजलि दी
सर्वप्रथम मुकेश जी के चित्र पर पुष्प माला पहना कर माता सरस्वती का पूजन किया गया पश्चात गायकों में
किशोर पंवार , पुरुषोत्तम कुलकर्णी, अनिल मांडगे , डॉक्टर ओ पी गंगे, अनिल चौधरी ने मुकेश जी के गीतों को अपनी आवाज दे कर उन्हे गाया गया जिन्हे श्रोताओं की बहुत तालियां मिली कार्यक्रम देर रात्रि तक चला कुछ श्रोता इस आयोजन में कलाकारों को सुनने सेंधवा के बाहरी कस्बों से भी आये थे !
उक्त जानकारी डॉक्टर ओ पी गंगे ने दी



