खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

जुए पर बड़ी कार्रवाई, बैरियर के पीछे रंगे हाथ पकड़े 5 आरोपी; राजपुर में भी जुआ अड्डे की खबर

बालसमुद में बैरियर के पीछे पड़त जमीन पर चल रहे जुए का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नागलवाड़ी पुलिस ने बालसमुद क्षेत्र में जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल सहित कुल 1,39,210 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटील के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चौकी बालसमुद क्षेत्र में बैरियर के पीछे पड़त जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान पांच अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

नकदी और तीन मोटरसाइकिल सहित 1.39 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 4,210 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए। इसके अलावा ताश खेलने के स्थान और परिवहन में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत 1,39,210 रुपये बताई गई है।आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय होने से अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।

राजपुर में भी जगह बदल-बदलकर जुआ अड्डा चलने की सूचना

बड़वानी जिले के राजपुर क्षेत्र में भी पुलिस को चकमा देकर जगह बदल-बदलकर जुआ अड्डा संचालित किए जाने संबंधी खबर सामने आई है। इस तरह जुआ खेलने वाले स्थान बदलकर गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना है।

पांच गिरफ्तार, पांच फरार आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पिता छगन डावर, राकेश पिता पलरसिहं वास्कले, मुकेश पिता चौवडिया चौहान, कालिया पिता झिना बघेल और बादल पिता धर्मेन्द्र बडोले, सभी निवासी बालसमुद, शामिल हैं।

फरार आरोपियों में कैलाश पिता बाला, अभय पिता चंदिया चौहान, ट्युबवेल, धुधरा पिता ताम्बु और रायसिंग पिता बाला शामिल हैं। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटील, सउनि संजय कुमरावत, सउनि लक्ष्मीकांत मीणा, प्र.आर. 50 बलवीर मोरे, प्र.आर. 299 प्रकाश पाटीदार, प्र.आर. 595 धनसिंह पवार, आर. 424 अरुण राठौड़, आर. 209 अमजद पठान, आर. 190 रातुसिंह बघेल, आर. 404 सुनिल मुजाल्दे, आर. 486 मनोज बघेल, आर. 530 गगनसिंह मण्डलोई एवं सैनिक 44 रमजान की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!