राजेश नाहर लगातार 10वीं बार पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने, रविंद्र सोनीस सचिव नियुक्त

जनोदय पंच। खेतिया। नगर पत्रकार संघ खेतिया के दीपावली मिलन समारोह के साथ वर्ष 26 व 27 हेतु द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन हेतु आयोजित बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने सर्वानुमति से वर्तमान कार्यकारिणी को आगामी 2 वर्ष का कार्यकाल सौपा। वर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश नाहर लगातार 10वीं बार नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष सर्वानुमति से मनोनीत किए गए हैं। वहीं रविंद्र सोनीस सचिव, रियाज कपड़िया व जितेन्द्र सनेर उपाध्यक्ष एवं जयेश पटेल कोषाध्यक्ष होंगे। सम्पन्न बैठक में संघ के सदस्यों नेअपने विचार रखे। संघ सदस्यता विस्तार व शुल्क को लेकर प्रस्ताव किये गए। सर्वानुमति से वर्तमान कार्यकरणी को आगामी 2 वर्षाे हेतु पुनः सर्वानुमति से चुना गया। बैठक में पत्रकार डॉ. सतीश पटेल, राजू गायकवाड़, अनिल चौधरी, जितेंद्र जोशी, आबिद शेख, महेश भावसार, हर्षल जैन, उपस्थित थे। नई कार्यकारिणी के मनोनीत होने पर सभी ने बधाई दी।



