मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी
बड़वानी में विधायक राजन मंडलोई ने गणेश मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

बड़वानी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विधायक राजन मंडलोई ने जम्मू गली स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने गणपति बप्पा से सभी पर आशीर्वाद बनाए रखने तथा बड़वानी के निरंतर सुख, शांति और समृद्धि की ओर आगे बढ़ने की कामना की।




