इंदौरभोपालमुख्य खबरे

राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में एमपी ट्रांसको के स्टॉल को द्वितीय पुरस्कार

ट्रांसमिशन तकनीक के मॉडलों और आधुनिक प्रणालियों ने खींचा विद्यार्थियों व आगंतुकों का ध्यान

इंदौर । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में 22 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित 13 वे राज्य स्तरीय भोपाल विज्ञान मेले में ऊर्जा विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के स्टॉल को सरकारी क्षेत्र की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ट्रांसमिशन प्रणाली से संबंधित विविध तकनीकी मॉडलों, आधुनिक संचार एवं निगरानी व्यवस्थाओं तथा जानकारीपरक प्रदर्शनों के कारण एमपी ट्रांसको का स्टॉल मेले के दौरान आगंतुकों और विद्यार्थियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा।

 

आधुनिक तकनीकों और मॉडलों का हुआ प्रदर्शन

स्टॉल पर ट्रांसमिशन लाइनों के मॉडल के साथ गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस), एयर इंसुलेटेड सबस्टेशन (एआईएस), ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, ओपीजीडब्ल्यू संचार प्रणाली, एसएलडीसी एवं स्काडा डिस्प्ले, रिमोट वीडियो सर्विलांस व्यवस्था, आयसोलेटर के रिमोट संचालन, फॉल्ट लोकेटर, भूमिगत केबल प्रणाली, पाइल फाउंडेशन, स्कैफोल्डिंग तथा आपातकालीन बहाली प्रणाली (ईआरएस) के मॉडल प्रदर्शित किए गए। चालू ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में उपयोग किए जाने वाले हॉट सूट मॉडल ने भी आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

ईडी संदीप गायकवाड के मार्गदर्शन में मिली उपलब्धि

एमपी ट्रांसको के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्लानिंग एवं डिजाइन) संदीप गायकवाड के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप राघव एवं राजेश शांडिल्य के नेतृत्व में ट्रांसको की टीम ने मात्र 6 घंटे में स्टॉल की तैयारी कर यह उपलब्धि हासिल की।

इन अधिकारियो ने प्राप्त किया एम पी ट्रांसको की तरफ से पुरस्कार

एमपी ट्रांसको की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप सिंह राघव एवं राजेश शांडिल्य, अधीक्षण अभियंता सुधीर नेमा,कार्यपालन अभियंता अतुल नाबर, अवधेश चौबे,राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता आशीष जैन
ने पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रबंध संचालक ने दी बधाई

एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने स्टॉल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और समर्पित प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी सदस्यों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि विज्ञान मेले में एनटीपीसी, भारत पेट्रोलियम की मध्यप्रदेश इकाई सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने भी भाग लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!