खरगोन-बड़वानी

जुलवानिया में जयस संगठन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती

प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर पहनाई नई पारंपरिक वेशभूषा, पूजा-अर्चना के बाद मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाया जन्मोत्सव।

जुलवानिया (बड़वानी)। जयस संगठन के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर के भगवान बिरसा मुंडा चौराहे स्थित प्रतिमा एवं गाता स्थल पर सुबह से साफ-सफाई की गई। इसके बाद प्रतिमा को शुद्ध गंगाजल से स्नान कराया गया।

नई वेशभूषा पहनाकर किया माल्यार्पण

वार्ड क्रमांक 08 की पंच नहजु बाई विजय चौहान ने पारंपरिक पूजा-पाठ किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नई पारंपरिक धोती एवं साफा पहनाकर पूजा-अर्चना की गई और माल्यार्पण कर नमन किया गया। वहीं, जयस ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान ने समाजजनों को मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर जयंती मनाई।

जयस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जयस संगठन के राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान, एड. मनोज मुजाल्दे, ओम जमरे, जयस मंडल मनीष मुजाल्दे, निहाल सिंह भाबर, जयस मंडल महामंत्री दीपक ब्राह्मणे, अरविंद बघेल, मुकेश चौहान, राहुल असके, जयस मीडिया प्रभारी विनोद डावर, सुरेश बरडे, रितेश चौहान सहित अन्य जयस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!