सेंधवा
सेंधवा में शराब की लत छुड़ाने के लिए निशुल्क शिविर, 19 लोगों ने ली दवाई
प्रेमसुख हॉस्पिटल एवं नशा मुक्ति केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन और दवाइयां वितरित की गईं, गुजरात और महाराष्ट्र से भी पहुंचे लोग।

जनोदय पंच। सेंधवा। प्रेमसुख हॉस्पिटल, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सेंधवा द्वारा 15 नवंबर को शराब मुक्ति के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन एवं दवाई वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 19 लोगों ने शराब की लत छोड़ने के लिए दवाइयां लीं।
गुजरात और महाराष्ट्र से भी पहुंचे लोग
शिविर में सेंधवा के अलावा गुजरात एवं महाराष्ट्र से भी लोग नशा मुक्ति के लिए दवाई लेने पहुंचे। शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड इन्वेस्टिगेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कई महीनों से आयोजित हो रहे शिविर
प्रेमसुख हॉस्पिटल एवं नशा मुक्ति केंद्र द्वारा पिछले कई महीनों से नशा मुक्ति के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र के अनुसार, इन शिविरों में दवाइयां लेने वाले कई लोगों की शराब पीने की लत छूट गई है। यह जानकारी केंद्र के संचालक डॉक्टर एम.के. जैन ने दी।




