खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी में शिवमहापुराण कथा को लेकर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने की अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
निवाली में 13 से 17 अक्टूबर तक होगी कथा, कथा यजमान जितेंद्र पाटिल की टीम ने सांसद को दिया निमंत्रण

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के निवाली स्थित शंभेश्वर महादेव मंदिर के समीप 13 से 17 अक्टूबर तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा को लेकर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल और कथा यजमान जितेंद्र पाटिल ने अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की।
पहली बार होगा शिवमहापुराण कथा का आयोजन
बड़वानी जिले के निवाली स्थित शंभेश्वर महादेव मंदिर के समीप पहली बार शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगी। कथा पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविन्द से होगी।

कथा यजमान की टीम ने दिया निमंत्रण
कथा को लेकर कथा यजमान जितेंद्र पाटिल एवं उनकी टीम ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल को निमंत्रण दिया। इस दौरान कथा आयोजन को लेकर उनसे चर्चा की गई।

सांसद ने अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
निमंत्रण के दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने अपील करते हुए लोगों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।



