खेतिया: शताब्दी वर्ष पर संघ का घर-घर संपर्क अभियान प्रारंभ

खेतिया। शंकर शिरसाठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में पूरे देश में कार्यकर्ताओं द्वारा गृह संपर्क का संकल्प लिया गया है। यह अभियान 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। नगर खेतिया की प्रमुख दो बस्तियों—केशव बस्ती और स्वामी विवेकानंद बस्ती—के 36 मोहल्लों में संघ की टोली घर-घर जाकर संपर्क करेगी।
इस वृहद गृह संपर्क अभियान में नगर के 2800 से अधिक परिवारों तक पहुंचकर संघ परिचय पत्रक, संघ साहित्य, स्टिकर और भारत माता का चित्र प्रदान किया जाएगा। संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का संकल्प लिया गया है, जिसमें सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण केंद्रित जीवन शैली, जीवन के हर क्षेत्र में स्वदेशी का संकल्प और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे पांच बिंदु शामिल हैं। संघ के कार्यकर्ता इन संकल्पों की चर्चा परिवारों से करेंगे और परिवार द्वारा किसी एक संकल्प को अपनाने का आह्वान करेंगे।

गृह संपर्क के दौरान संपर्क टोली संघ स्थापना के उद्देश्य, संघ की सामान्य कार्यपद्धति, 100 वर्षों की यात्रा और समाज में निभाई गई सहयोगी भूमिका पर भी चर्चा करेगी। अभियान की शुरुआत नगर के प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में पूजन-अर्चन और भारत माता की आरती के साथ की गई।

इस अवसर पर खंड सहकरवाह निलेश पोद्दार, खेतिया नगर करवाह कृष्ण चौधरी, सहकरवाह आशिष शार्दुल, ईश्वरी आरंभी, विनोद सेनाने, प्रकाश मराठे, विनोद जैन, समाधान माली, रामकृष्ण शार्दुल, सचिन चौधरी, किशोर सोनी, नयन मराठे सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



