खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में जुआ खेलते 6 पकड़े गए आरोपी, नकद और वाहन जब्त, पुलिस ने भेजा जेल

मुखबिर सूचना पर दबिश, 9,400 रुपए और ताश के पत्तों सहित चार मोटरसाइकिल जब्त

जनोदय पंच, बड़वानी। अवैध जुए के खिलाफ की गई कार्रवाई में पुलिस ने छह लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। मौके से नकद राशि, ताश के पत्ते और मोटरसाइकिल जब्त की गईं। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।


मुखबिर सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

थाना बड़वानी पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को ग्राम कटोरा में जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गठित टीम ने दबिश देकर एक कमरे में जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। मौके से 9,400 रुपए नगद, 52 ताश के पत्ते और चार मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

अपराध पंजीबद्ध, कानूनी प्रक्रिया पूरी

थाना बड़वानी में अपराध क्रमांक 868/2025 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सतपाल पिता अंतरसिंह पटवा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 नवलपुरा, बड़वानी, आकाश पिता संजय वासनिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बड़गांव, बड़वानी, साबीर पिता साकीर खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी न्यू सौरठ मोहल्ला, बड़वानी शामिल हैं। इनके साथ रोहित पिता मंशाराम वास्कले (जाति भील), उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बोम्या, कमल पिता मंशाराम वास्कले, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बोम्या, बड़वानी और राजेन्द्र पिता मंशाराम सोलंकी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कल्याणपुरा को भी गिरफ्तार किया गया।

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एस.डी.ओ.पी. बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह द्वारा गठित टीम ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की। आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बड़वानी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेश पर केन्द्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।

टीम की विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, उनि. रवि ठाकुर, उनि. सुरेश मुवेल, सउनि. हरेसिंह सोलंकी, प्र.आर. 342 हरेसिंह, प्र.आर. 197 देवीसिंह, प्र.आर. 204 देवीसिंह, आर. 127 यादवेन्द्र, आर. 232 दिलीप, आर. 690 नितेश, आर. 113 संजय, आर. 515 हितेन्द्र, आर. 678 दिनेश, आर. 279 चेतन, आर. 492 तारिक, डीआरपी लाइन से आर. आत्पाराम एवं आर. योगेश की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!