सेंधवा

सेंधवा में गुरु दीक्षा के बाद समाजसेवी बबलू तायल ने किया रक्तदान

करुणा हॉस्पिटल में जरूरत पड़ने पर तुरंत पहुंचकर किया रक्तदान

सेंधवा। सेंधवा के समाजसेवी बबलू तायल नाकोड़ा ने सोमवार को श्री श्याम शरण देवाचार्य श्री श्रीजी महाराज से गुरु दीक्षा ली। गुरु दीक्षा के इस पावन अवसर के बाद उनका दिन सेवा भाव से जुड़ गया। गुरु दीक्षा के तुरंत बाद करुणा हॉस्पिटल से फोन आया कि एक महिला को रक्त की आवश्यकता है और उनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। इसके बाद श्याम पाटील ने बबलू तायल को सूचना दी कि करुणा हॉस्पिटल में रक्त की आवश्यकता है और वे आ सकते हैं। सूचना मिलते ही बबलू तायल बिना विलंब किए करुणा हॉस्पिटल पहुंचे और रक्तदान किया। यह बबलू तायल द्वारा अब तक का दूसरा रक्तदान बताया गया है। रक्तदान के बाद उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया।
रक्तदान के माध्यम से बबलू तायल ने जरूरतमंद की सहायता कर मानवता और सेवा भाव का संदेश दिया। उनके इस कार्य की अस्पताल स्टाफ और उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!