सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा: बिजासन घाट पर कंटेनर-स्कॉर्पियो की टक्कर, तीन घायल

मुंबई-आगरा हाईवे पर घाट उतरते समय हादसा, कुछ देर यातायात बाधित

सेंधवा से 16 किमी दूर बिजासन घाट पर गुरुवार रात मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। घाट उतरते समय एक कंटेनर ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। तीन लोग घायल हुए। कंटेनर पलटने से यातायात बाधित रहा।


घाट उतरते समय पीछे से टक्कर

गुरुवार रात सेंधवा शहर से 16 किमी दूर मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के बिजासन घाट में तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे चल रही स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर रेलिंग में जा घुसी।


वाहनों को भारी नुकसान, कंटेनर पलटा

हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों और कंटेनर चालक को मामूली चोटें आईं।


राजस्थान से महाराष्ट्र जा रही थी स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (RJ59UC7007) में सवार तीन लोग राजस्थान से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिजासन घाट उतरते समय कंटेनर (RJ14GN0042) ने पीछे से टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही बिजासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण घाट क्षेत्र में कुछ देर तक ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!