खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
नगर पालिका परिषद बड़वानी में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025गतिविधि के तहत स्रोत पृथक्करण जन जागरूकता अभियान

जनोदय पंच। बड़वानी ; नगर पालिका बड़वानी द्वारा शहर के वार्ड 07 में स्थित पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल क्रमांक 3 में जाकर उपस्थित शिक्षक, छात्र छात्राओं को निकाय की स्वच्छता सहयोग आईसी टीम के द्वारा सभी को 4 बिन के बारें में बताया। गीले, सूखे कचरे को अलग-अलग करके कचरा वाहन को देना है इसके लिये जागरूक किया गया। नीले में सूखा कचरा – कागज, प्लास्टिक , पुष्टा, कपड़ा, टूटे हुए खिलौने आदि।
हरे में गीला कचरा -किचन से निकलने वाला कचरा, फल -फ्रूट के छिलके, पेड़-पौधों की पत्तियां, चाय पत्ती, बचा हुआ खाना आदि।
पीले में जैव अपशिष्ठ कचरा -सेनेटरी वेस्ट कचरा जैसे डाईपर, नेपकिन, सेनेटरी, मास्क, पी.पी.ई. किट ,ग्लब्स आदि।
काले में घरेलू हानिकारक कचरा – ट्यूबलाईट, मेडिसीन,मरक्यूरी, आदि। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए बताया। इसके जगह जब मार्केट करने जाएं तो कपड़े की थैली साथ मे लेकर जाएं तथा बच्चों को प्रेरित किया कि आप घर जाएं तो अपने पैरेंट्स को इस गतिविधि को जरूर बताएं । स्वच्छता में अपना सहयोग प्रदान करें।
साथ ही स्कूल के शौचालय और वॉटर कूलर पानी को भी चेक किए गए एवम स्कूल प्रबंधक से स्वच्छता में सहयोग प्रदान करने के लिए अपील की गई ।



