पानसेमल में कांग्रेस को झटका, चार बार के सरपंच उदय सिंह चौहान भाजपा में शामिल
विधायक श्याम बरडे की उपस्थिति में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए उदय सिंह चौहान

जनोदय पंच। पानसेमल। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकराली बुजुर्ग में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के सरपंच उदय सिंह चौहान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पानसेमल। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सकराली बुजुर्ग में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के सरपंच श्री उदय सिंह चौहान ने माननीय विधायक श्री श्याम बरडे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह घटनाक्रम 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सामने आया।
विधायक के स्वागत ने दिया राजनीतिक संकेत
कार्यक्रम स्थल पर स्वयं सरपंच श्री उदय सिंह चौहान द्वारा टेंट-पांडाल लगाकर माननीय विधायक श्री श्याम बरडे का भव्य स्वागत किया गया, जिसे राजनीतिक परिवर्तन के स्पष्ट संकेत के रूप में देखा गया। ग्राम पंचायत सकराली बुजुर्ग में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना गया।
विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया निर्णय
चार बार कांग्रेस से सरपंच रहे एवं क्षेत्र के कद्दावर नेता श्री उदय सिंह चौहान ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने का निर्णय माननीय विधायक श्री श्याम बरडे की कार्यकुशलता, सहज-सरल व्यक्तित्व तथा क्षेत्र में कराए जा रहे हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया।
भाजपा में आत्मीय स्वागत, विकास का भरोसा
इस अवसर पर विधायक श्री श्याम बरडे ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के लाड़ले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित योजनाओं से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।
सकराली बुजुर्ग को आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प
विधायक श्री श्याम बरडे ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि भाजपा परिवार के सदस्य के रूप में वे ग्राम पंचायत की हर समस्या और विकास कार्यों में उनके साथ खड़े रहेंगे तथा सकराली बुजुर्ग को एक आदर्श एवं विकसित ग्राम पंचायत बनाएंगे।
कांग्रेस में उपेक्षा, भाजपा में विकास दिखा
सरपंच श्री उदय सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक श्री श्याम बरडे द्वारा कराए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्य, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की भावना और उनका पारिवारिक व्यवहार ही भाजपा में शामिल होने का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में क्षेत्र की उपेक्षा हुई, जबकि भाजपा शासन में वास्तविक विकास दिखाई दे रहा है।
भोज के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के उपरांत सरपंच श्री उदय सिंह चौहान द्वारा अपने निजी निवास पर अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के लिए दाल-बाटी और लड्डू का भोज आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री उज्जैन सिंह राजपूत, जिला महामंत्री श्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्री राम जी सोनवने, मंडल अध्यक्ष श्री चेन सिंह गदरे, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रकांत महाजन, प्रकाश जोशी, पाबुदान चौहान, दयाराम पवार, अतुल निकुम, सरपंच श्री अमर सिंह बरडे, श्री श्यामराव वसावे, श्री मुकेश सत्या, श्री दिनेश जाधव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।



