खरगोन-बड़वानी

कलेक्टर द्वारा पाटी-चाचरिया मार्ग पर उच्च स्तरीय सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण

जनोदय पंच। बड़वानी। कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह द्वारा मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित किए जा रहे पाटी से चारपाटिया मार्ग की चौनेज 6900 मीटर पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय सेतु का स्थल निरीक्षण किया गया। लगभग 527.81 लाख रुपये की लागत और 150 मीटर की लंबाई वाले इस पुल के कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण और ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल के 09 पायों और तकनीकी विशिष्टताओं की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि ग्रामीण कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इस परियोजना को बिना किसी देरी के पूर्ण किया जाए ताकि स्थानीय निवासियों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!