सेंधवा : हल्दी-कुमकुम लगाया और तिल-गुड़ खिलाकर मनाया संक्रांति पर्व

सेंधवा : पालीवाल महिला मंडल सेंधवा द्वारा बुधवार शाम 5बजे हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाया और तिल-गुड़ खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सभी महिलाओं को सुहागन सामग्री भी भेंट की गई।
आयोजन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जिसमें फैशन शो, तंबोला,जैसा भेष वैसी भाषा आदि का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पालीवाल महिला मंडल अध्यक्ष रेखा मंडलोई ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देते हैं और नए विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करते हैं।
इस दौरान वैशाली मंडलोई, ज्योति पालीवाल,गीता कानूनगो, शीतल पालीवाल, अपर्णा पालीवाल, आभा कानूनगो, शंकुतला कानूनगो, वर्षा कानूनगो, पिंकी कानूनगो एवं पालीवाल समाज की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।



