बड़वानी में भाजपा कार्यालय सजा तिरंगे और रोशनी से, 26 जनवरी को भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम

बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर 26 जनवरी को 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि 26 जनवरी, सोमवार को बड़वानी जिला भाजपा कार्यालय पर प्रातः 8 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधगण, मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही है व भाजपा कार्यालय पर रंग बिरंगी रौशनी कर तिरंगे से सजाया जा रहा है।



