खरगोन-बड़वानी

बड़वानी। सरदार पटेल पार्क सेगांव में ध्वज फहराया

जनोदय पंच। बड़वानी। पाटीदार समाज छात्रावास के पास स्थित सरदार पटेल पार्क में पाटीदार समाज के प्रमुख ने आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया। ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिवस हमारे देश के संवैधानिक मूल्यों की संरक्षण का हमारे अधिकार और कर्तव्यों को जानने का है। हम सब अपनी भूमिका का निर्वाह करें। देश के प्रति कर्तव्य को समझे। संविधान के नियमों का पालन करें। नागरिक अनुशासन का ध्यान रखें। इस अवसर पर समाज छात्रावास ,बड़वानी के अध्यक्ष श्री देवाराम पाटीदार, श्री महादेव पाटीदार, श्री गंगाराम जी पाटीदार,डॉ. संजय पाटीदार डॉ अनिल पाटीदार श्री छोगालाल पाटीदार, श्री चंदन पाटीदार श्री अनिल पाटीदार डॉ दिनेश पाटीदार श्री भगवान पाटीदार आदि उपस्थित इस अवसर पर मां अम्बे जी और सरदार पटेल की चित्र और मूर्ति पर माल्यार्पणकर पूजा अर्चन किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!