शहर में आम जनता के लिए जॉगर्स पार्क को लेकर उठी मांग
भारी ट्रैफिक वाली सड़कों पर टहलने को मजबूर नागरिक, जॉगर्स पार्क सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

जनोदय पंच। सेंधवा। नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा कई ऐतिहासिक एवं जन सुविधा के कार्य संपन्न हुए जैसे स्वच्छता सर्वेक्षण में कुछ वर्षों पूर्व 50000 से कम आबादी वाले शहरों में भारत मे प्रथम स्थान आना.. मनोरंजन के लिए वाटर पार्क निर्माण की घोषणा.. अमृत _२ योजना के तहत राज्य राजेश्वर तालाब का सौंदर्य करण.. अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन एवं जल नल योजना जैसी अनेकों अनेक योजनाओं का शहर में लागू होना ..
परंतु शहर वासियों के लिए टहलने की कोई सुरक्षित एवं व्यवस्थित जगह न होने के चलते शहर वासियों को निवाली रोड वरला रोड जैसे भारी ट्रैफिक वाली सड़कों पर मजबूरन टहलने जाना पड़ता है जिसके चलते पिछले 5 वर्षों में लगभग आधा दर्जन लोगों की मृत्यु हो चुकी है.. इसी के चलते शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए विगत 2 वर्षों से लोगों को सतत प्रेरित करता आ हम साइकिल वाले ग्रुप द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी को ज्ञापन सोपा गया.. जिसमें शहर में निम्न अनुसार सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है…
१) टहलने के लिए जॉगर्स पार्क
२) जॉगर्स पार्क में योग के लिए पृथक स्थान एवं सुविधा
३) ओपन जिम ताकि युवा इसका उपयोग सेहत के लिए कर सकें
४) बच्चों के लिए झूले एवं फिसल पट्टी वह मनोरंजन के अन्य उपकरण भी लगाया जाए
५) वॉकिंग के लिए एक्यूप्रेशर बात भी बनवाया जाए

ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी को अस्वस्थ किया गया है कि निश्चित रूप से नगर पालिका द्वारा शीघ्र ही इस विषय पर चर्चा कर कदम उठाए जाएंगे और शहर को यह नई सौगात दी जाएगी.. मधु चौधरी ने बताया कि इस दिशा में नगर पालिका की पूर्व से योजना बनाई गई है जिसे सुझाव के आधार पर और पुख्ता किया जाएगा…

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी कार्यपालन यंत्री सचिन आलूने हम साइकिल वाले ग्रुप के पंडित मुन्ना शास्त्री प्रमोद सिवहल विजय अग्रवाल चेतन कानूनगो डॉ शिरीष दुबे मनोज सोनी आर्किटेक्ट अमन अग्रवाल प्रतीक गर्ग अर्पित गोयल कुलदीप मिश्रा अमन गर्ग पंकज झवर सतीश वाघ पंकज चौधरी निलेश भावसार एवं डॉ अश्विन जैन मौजूद रहे



