सेंधवा

मिशन सिकल सुरक्षा अभियान के तहत सेंधवा में आयोजित हुआ सिकल सेल शिविर

जनोदय पंच। सेंधवा। सिकल सेल एनीमिया मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा मिशन सिकल सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को सेंधवा के सिविल अस्पताल प्रांगण में सिकल सेल शिविर का आयोजन किया गया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्ति मरीजो के चिन्हांकन हेतु रक्त नमुनो की जांच सम्पादित की गई एवं जांच उपरान्त संभावित पाजेटिव मरीजो की प्रमाणिक इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच हेतु जिला पर भेजा गया । शिविर में कुल 225 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच की गई । जिसमें से कुछ मरीज पूर्व से पाजेटिव होकर उपचाररत है तथा नये संभावित पाजेटिव 128 मरीजो के सेम्पल इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच हेतु जिला चिकित्सालय बड़वानी भेजे गये है। पाजेटिव मरीजो को उपचार हेतु हाईड्रोक्सी यूरिया प्रदाय की गई । साथ ही 128 मरीजो की आभा आईडी बनाई गई । 82 मरीजो को न्यूमो कोकल वैक्सीन लगाई गई ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!