इंदौरमुख्य खबरे

इंदौर: नर्मदा जयंती पर लापता युवक का शव ओंकारेश्वर में मिला, हाथ-पैर बंधे,पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या की आशंका

नर्मदा जयंती पर दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर गया था युवक, पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुटी।

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना निवासी युवक का शव ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी से बरामद हुआ। नर्मदा जयंती के दिन दोस्तों के साथ गया युवक लापता था। हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना निवासी मनीष भट्ट का शव शुक्रवार देर शाम ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मनीष भट्ट नर्मदा जयंती के अवसर पर दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर स्नान करने गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

परिजनों की तलाश और सवाल

परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर दोस्तों ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवारजन उसकी तलाश में जुटे रहे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किन दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर गया था। शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

हाथ-पैर बंधे, हत्या की जांच

बताया जा रहा है कि शव मिलने के समय मनीष भट्ट के हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मंधाता थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस मुखबिरी का संदेह

जानकारी के अनुसार मनीष भट्ट इंदौर के कई पुलिसकर्मियों के संपर्क में था और पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसकी हत्या की गई हो। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!