सेंधवा में महाराष्ट्र ब्राह्मण समाज द्वारा गजानन महाराज की दिव्य पालकी यात्रा

सेंधवा । महाराष्ट्र ब्राह्मण समाज, सेंधवा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गजानन महाराज की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन नगर की धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाला सिद्ध हुआ।
पालकी यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं आरती के साथ किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा भजन-कीर्तन और “गजानन महाराज की जय” के गगनभेदी जयघोषों से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बनाती रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। पालकी के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भक्तों ने संत गजानन महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
महाराष्ट्र ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य संत परंपरा का संरक्षण, सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रम का संचालन मेघा एकडी ने किया कार्यक्रम में गजानन महाराज की पोथी का वाचन किया गया 108 मोदक का भोग लगाया गया प्रसाद वितरण किया गया महाप्रसाद का आयोजन समाज के अध्यक्ष वसंत उपासनी रितेश उपासनी योगेश उपासनी उनकी तरफ से महाप्रसादी का आयोजन किया गया समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

नगर के गणमान्य नागरिकों ने इस सफल आयोजन के लिए महाराष्ट्र ब्राह्मण समाज को बधाई दी और इसे सेंधवा के लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन बताया। एडवोकेट मोरेश्वर देसाई एडवोकेट श्याम एकडी महासचिव संतोष वैद्य सचिव दीपक उज्जैनकर प्रकाश जोशी किरण गोरे पंकज गोरे समीर दापोरकर सुधीर दापोरकर श्याम जोशी किरण नाईक जितेंद्र उपासनी लोकेश काले मनोज जोधपुरकर मकरंद ओक दीपक सराफे अशोक भट्ट कल्पेश उपासनी भानु दास उपासनी रविंद्र पाठक भुषण दर्श संजू शुक्ला वसुंधरा उपासनी कीर्ति उपासनी नंदनी उपासनी सचिव संध्या उपासनी आभार अध्यक्ष सुप्रिया वैध ने किया कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे।




