सेंधवा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस

जनोदय पंच। सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, अजातशत्रु पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सेंधवा द्वारा समर्पण दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस. वीरा स्वामी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को समर्पित था। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से भारत की सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ वैचारिक आधार प्रदान किया, जो आज भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का मूल स्तंभ है। भारतीय जनता पार्टी उपाध्याय की पुण्य तिथि पर समर्पण दिवस के रूप में मनाती है जहां पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को अपना समर्पण देकर श्रद्धांजलि अर्पित करते है ।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार वर्तमान समय में भी पूर्णतः प्रासंगिक हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (25 सितंबर 1916 – 11 फरवरी 1968) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता थे। बद्रीप्रसाद शर्मा ने कहा कि उपाध्याय जी ने श्एकात्म मानववादश् का दर्शन दिया, जो व्यक्ति के समग्र विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान अंत्योदय पर जोर देता है। वे एक महान चिंतक और रा.स्व. संघ के प्रचारक थे। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी व गोविंद मामा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की रणनीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है वे सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय बताए गए मार्ग को स्मरण करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को किरवान्वित हो रही है । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष राहुल पवार, छोटू चौधरी, सुरेश गर्ग, गणेश राठौड़, सुनील शर्मा, रामेश्वर पालीवाल, कालू सावले, श्याम पाटिल, सुनील भिंडा, विवेक तिवारी, नंदा गुर्जर, प्रकाश ठक्कर, मनोज कानूनगो, शैलेंद्र शर्मा व पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने समर्पण राशि भी अर्पित की ।



