खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाएंगे, महिला संबंधी अपराधों एवं नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी- एसपी शुक्ल

नवागत पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी का आकस्मिक निरीक्षण

रमन बोरखड़े। बड़वानी-सेंधवा। को पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा जिले के थाना सेंधवा ग्रामीण, थाना सेंधवा शहर, चौकी बलसमूद, थाना जुलवानिया, थाना राजपुर एवं एसडीओपी कार्यालय सेंधवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा, अभिलेखों के संधारण की स्थिति का परीक्षण तथा कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का मूल्यांकन करना रहा। रमजान, होली एवं रंगपंचमी जैसे त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने तथा आमजन के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। महिला संबंधी अपराधों एवं नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। बीट प्रणाली को सुदृढ़ कर जमीनी स्तर पर मजबूत सूचना तंत्र विकसित किया जाए।
उन्होंने जन-सुनवाई को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट किया कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना जाए। “पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग” की अवधारणा को व्यवहार में लाने पर जोर देते हुए कहा कि आमजन के मन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष एवं थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की गहन जाँच की गई। जब्त माल की सुरक्षा, अभिलेखों के संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बलवा ड्रिल सामग्री एवं उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा थाना स्तर पर पदस्थ समस्त पुलिस बल की उपस्थिति का सत्यापन कर अनुशासन, सतर्कता एवं ड्यूटी के प्रति गंभीरता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने, सतत गश्त एवं निगरानी बढ़ाने, आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिजिटल रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओमप्रकाश चांगोड, थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक राम कुमार पाटिल, थाना प्रभारी राजपुर विक्रम बामनिया एवं चौकी प्रभारी बलसमूद सहायक उप निरीक्षक संजय शर्मा सहित संबंधित थाना एवं चौकी का पुलिस बल उपस्थित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!