खरगोन-बड़वानी

बड़वानी ; संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर का हुआ आयोजन

बड़वानी ; नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा शासन के निर्देशानुसार संचालित “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20, 21, 22 एवं 24 के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु चुना भट्टी मोहल्ला क्षेत्र में शुक्रवार को समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संबल योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद बड़वानी की अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके करकमलों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया। ’इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती सेवन्तीबाई बाबूलाल आर्य, नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदगण, निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा आयोजित इस समाधान शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!