सेंधवा; नवनियुक्त एल्डरमैन अग्रवाल का समाजजनों ने किया सम्मान

सेंधवा। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने नगर के नवयुक्त पार्षद (एल्डरमैन) सुनील अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समाजजनों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाई, मुंह मीठा कराया तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
अग्रवाल समाज न्यास के अध्यक्ष कैलाश एरन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुनील अग्रवाल की नियुक्ति समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने कहा कि समाज को ऐसे सक्रिय और समर्पित प्रतिनिधि पर गर्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सुनील अग्रवाल जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद में मजबूती से अपनी बात रखेंगे और समाज सहित पूरे नगर का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष शंकरलाल गोयल, सचिव राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष सौरभ तायल, सहसचिव महेश गर्ग तथा राजेंद्र नरेडी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवयुक्त पार्षद को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



