खलघाट में हनुमान जन्मोत्सव पर अति प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में भव्य आकर्षक श्रंगार कर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया

खलघाट। नरेंद्र चौहान। खलघाट में स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर जिनको खेड़ापति हनुमान जी के नाम से जाना जाता है हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर को आकर्षक भूलो की पत्तियों से सजाया गया,आकर्षक गर्भ गृह में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई जिससे सारे श्रद्धालूओ का मन मोह लिया।
भक्त मंडली द्वारा सुबह अखंड रामायण पाठ के साथ हुई इसके साथ सुंदरकांड पाठ,यज्ञ हवन विशेष पूजन विधि विधान से संपन्न किया गया,तत्पश्चात भंडारा प्रसादी सभी भक्तो और श्रद्धालूओ ने ग्रहण की बड़ी संख्या में माता बहने भी सामिल हुई,भक्त मंडली द्वारा पिछले दो दिनों से आयोजन की तैयारी की जा रही थी,भक्त मंडली के सदस्यों ने कहा रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड भजन संध्या का आयोजन भी होगा ।
हनुमान जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया,जिससे खलघाट भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया ।



