सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। लायंस क्लब के अध्यक्ष बने श्यामसुंदर तायल, अग्रवाल समाज ने किया सम्मान

सेंधवा। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल के लायंस क्लब के अध्यक्ष नियुक्त होने पर समाज में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके कार्यालय पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।

अग्रवाल समाज के सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजजनों ने एकजुट होकर श्री तायल की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान समाज के संरक्षक कैलाश एरन, गिरधारी गोयल, सुनील अग्रवाल, सौरभ तायल एवं राजेंद्र नरेडी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर कैलाश एरन ने कहा कि श्यामसुंदर तायल का सामाजिक क्षेत्र में अनुभव एवं सक्रियता लायंस क्लब को नई दिशा देगा। उनके नेतृत्व में सेवा कार्यों को गति मिलेगी और समाजहित में कई महत्वपूर्ण पहल की जाएंगी। वहीं नव नियुक्त अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब के माध्यम से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री तायल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!