खरगोन-बड़वानीखेल जगतमुख्य खबरे

बड़वानी ; भारतीय हॉकी सब जूनियर कोचिंग कैंप में बड़वानी की हॉकी खिलाड़ी स्नेहा दावदे का हुआ चयन

बड़वानी ;16 वी सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 जो कि रांची झारखंड में आयोजित हुई जिसमें मध्य प्रदेश टीम ने सिल्वर मेडल जीता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हॉकी इंडिया ने बड़वानी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दावदे का चयन भारतीय टीम के कोचिंग कैंप में किया गया। कैंप 19 अप्रैल से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साई सेंटर भोपाल में आयोजित होगा जहां खिलाड़ियों को उच्च प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कोचिंग कैंप मे चयनित टीम जापान में होने वाली सब जूनियर एशियाई हॉकी चौंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे स्नेहा पूर्व में भी सात राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
हाकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि वर्तमान में स्नेहा ग्वालियर राज्य महिला अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही स्नेहा ने शहर को गौरान्वित किया है उनकी उपलब्धि पर लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ, सुमेर सिंह सोलंकी, जिला हॉकी संघ के संरक्षक डॉ.ओ पी खंडेलवाल अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र भावसार,अजय कानूनगो,प्रवीण पांडे सचिव जसमीत सिंह मदान जिला क्रीड़ा अधिकारी संतरा नीमामा, रामजय चौहान,शुभम दुबे, मोनिका राठौड़, सनी सिंह एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!